फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा गोपेश्वर का अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। नवंबर माह में नोएडा में होने वाली अंडर 14 कबड्डी की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में गोपेश्वर के सरस्वती शिक्षा/विद्या मंदिर का छात्र अंकुश फस्त्रवाण उत्तराखंड की टीम से प्रतिभाग करेगा।
विज्ञापन

बीते सितंबर माह में हरिद्वार में हुई 17वीं राज्य स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के कबड्डी में अंकुश फस्त्रवाण ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद अंकुश का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। अंकुश चमोली जिले के किरुली गांव का निवासी है। उसके पिता त्रिलोक फस्त्रवाण शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र मैंदोली ने विश्वास जताया कि अंकुश राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा के बूते जीत दर्ज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें