फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर पंपिग योजना बजई का काम सात माह से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोपाटा के बजई गांव के लिए वर्ष 2016-17 में 49 लाख की धनराशि से स्वीकृत सोलर पंपिंग योजना का काम बजट के अभाव में सात माह से बंद पड़ा है। ऐसे में ग्रामीण दो किमी दूर से पीने का पानी ढोने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा जोशी और सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह ने बताया कि मोपाटा ग्राम पंचायत के बजई गांव में दो किलोमीटर तक पानी का कोई स्रोत नहीं है। वर्ष 2016 में कांग्रेस की राज्य सरकार ने गांव में सोलर पंपिंग योजना के तहत 49 लाख की धनराशि स्वीकृत की थी और कार्य का जिम्मा पेयजल निगम को दिया था। ठेकेदार को शासन से स्वीकृत 5 लाख 25 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया था, लेकिन शासन से अवशेष धनराशि न मिलने पर 7 माह पूर्व ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द राज्य सरकार ने अवशेष बजट अवमुक्त नहीं किया तो आंदोलन के लिए विवश होंगे। पेयजल निगम के ईई आरसी मिश्रा ने बताया कि बजई गांव की सोलर पंपिंग योजना के लिए 49 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। प्रथम किस्त 5 लाख 25 हजार ही मिली। शासन से अवशेष धनराशि अवमुक्त होने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें