देवाल। ब्लॉक के खेता में लगाया गया बीएसएनएल का मोबाइल टावर दो माह से बंद पड़ा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि जल्द मोबाइल संचार सेवा सुचारु नहीं की गई तो विभागीय अधिकारियों का घेराव करेंगे।
मेलखेत की क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा जोशी, पूर्व प्रधान लीलाधर जोशी ने बताया कि जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के प्रयासों से दूरस्थ क्षेत्र खेता में बीएसएनएल टावर लगाया गया। इसके संचालन की जिम्मेदारी एक स्थानीय व्यक्ति को दी गई। यहां कार्यरत कर्मी को चार माह से मानदेय नहीं मिलने पर उसने भी दो माह पूर्व टॉवर पर ताला लगा दिया। ऐसे में ब्लॉक के दूरस्थ गांवों में बीएसएनएल की सेवा दो माह से ठप पड़ी है। बीएसएनएल के एसडीओ बीएस रावत ने बताया कि टॉवर के संचालन की जिम्मेदारी विभाग ने किसी कंपनी को दी थी। उन्होंने ही लोकल स्तर पर कर्मचारी रखा था। विभाग का कंपनी के साथ फरवरी माह से अनुबंध खत्म हो गया है। एक दो दिन में टॉवर का संचालन शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।