फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में ड्रोन कैमरे को देख तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों में मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में बिना अनुमति ड्रोन कैमरे से डॉक्यूमेंट्री बनाने पर थाना बदरीनाथ पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।
थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि शनिवार को शाम छह बजे अलकनंदा और बदरीनाथ धाम के ठीक ऊपर लोगों ने ड्रोन कैमरा आसमान में उड़ते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने ड्रोन कैमरे को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि ड्रोन कैमरे का संचालन कर रहे लोगों ने बताया कि वे नमामि गंगे योजना के तहत चारों धामों की करीब आधा घंटे की डॉक्यूमेंट्री बना रहे थे, लेकिन टीम के पास जिला प्रशासन की ओर से कोई भी लिखित अनुमति पत्र नहीं था। थानाध्यक्ष ने बताया कि यदि कैमरे में मंदिर के वर्जित क्षेत्र के फुटेज पाए गए तो उन्हें हटा दिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने टीम के सदस्यों से जिला प्रशासन की लिखित अनुमति के बाद ही डॉक्यूमेंट्री बनाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें