फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में अनावश्यक देरी पर ग्रामीण नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। सरतोली क्षेत्र के ग्रामीणों ने नंदप्रयाग-धारकोट मोटर मार्ग के निर्माण में हो रही अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में धारकोट के प्रधान लकेश तोपाल, जीआर मुनियाल, भरत सिंह कंडेरी, विजेंद्र सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, गजेंद्र सिंह, अनिल फस्त्रवाण, जसवंत सिंह व आनंद सिंह ने कहा कि वर्ष 2015 में नंदप्रयाग-महड़बगठी-ग्वाईं-सकंड-धारकोट मोटर मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिली, लेकिन अभी तक मोली तहसील से क्षतिपूर्ति के अभिलेखों को पूरा नहीं किया गया है। इससे सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने तहसील स्तर पर हो रही अनावश्यक देरी पर आक्रोश व्यक्त कर डीएम से मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें