फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के सिरतोली गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई। अनूप डिमरी, जगत डिमरी, सत्य प्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सिरतोली गांव के लिए पांच वर्ष पूर्व जयकंडी से गांव तक तीन किमी की सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली, लेकिन स्वीकृति मिलने के बाद अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सड़क न होने से परिवार पलायन करने को मजबूर हैं। सड़क न होने से लोगों को चार किमी खड़ी चढ़ाई पार कर गांव पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों ने जल्द स्वीकृत सड़क पर निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें