फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.राजाजी पार्क में हाई अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
दीपावली को लेकर राजाजी नेशनल पार्क में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। साथ ही पार्क कर्मियों की छुट्टियां रद्द करने के साथ ही चौकसी भी बढ़ा दी गई है। शिकारियों को देखते हुए इस अलर्ट को जारी किया गया है। पहले दीपावली के दिन सबसे अधिक शिकार हुआ करते थे। लोग पुरानी परंपरा को बनाए रखने के लिए हर साल दीपावली के दिन शिकार करने की योजना बनाते हैं। दीपावली पर राजाजी पार्क में अवैध शिकार और अवैध कटान की घटनाओं की अधिक आशंका रहती है। लक्ष्मी पूजन के लिए कई तांत्रिक उल्लू को पकड़ते हैं तथा उल्लू की तस्करी भी की जाती है। एहतियातन पार्क प्रशासन की तरफ से दिवाली से पहले और कुछ दिन बाद तक हाई अलर्ट घोषित किया जाता है। इस दौरान कई लोग मौज मस्ती करने के लिए भी पार्क की सीमाओं में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में इन लोगों और वन्यजीव तस्करों पर लगाम कसने के लिए पार्क प्रशासन हाई अलर्ट जारी करता है। पार्क प्रशासन ने सभी रेंजों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सभी वन कर्मियों की दीपावली की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही 24 घंटे गश्त के आदेश दिए गए हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के निदेशक सनातन सोनकर ने बताया कि हाई अलर्ट घोषित किया गया है। अलग-अलग टीमों को पार्क के अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है। कर्मियों को विशेष कर रात्रि गश्त के निर्देश दिए गए हैं। सभी पार्क कर्मियों को अपनी चौकियों में मुस्तैद रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें