फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण के लिए साईकिल से देश नाप रहे भूपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो उम्र आडे़ नहीं आती। हल्द्वानी छडायल सुयाल के भूपेंद्र सिंह मेहरा ने 58 साल की उम्र में यह साबित कर दिया है। वह पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले हैं। मंगलवार को हरिद्वार भूपेंद्र अपनी यात्रा के दौरान हरिद्वार पहुंचे।
हरिद्वार में भूपेंद्र ने पेड़ लगाओ जल बचाओ, उत्तराखंड पर्यटन प्रचार प्रसार और स्वच्छ भारत अभियान के लिए लोगों को रैली के माध्यम से जागरूक किया। भूपेंद्र ने अमर उजाला को बताया कि पर्यावरण ही नही रहेगा तो हमारा अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार और स्वयंसेवियों को कागजी आंकड़ों से बाहर आकर काम करना होगा। पर्यावरण हितैषी मंगलवार को हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर निकल गए। जहां से वे काशीपुर के लिए रवाना होंगे। इससे पहले भी भूपेंद्र कन्या कुमारी, मुंबई से देहरादून समेत कई बार पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल यात्रा कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलाकार है भूपेंद्र
हरिद्वार। भूपेंद्र गढ़वाली और कुमाऊंनी फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं। कांछि मूवी में वह रिटायर फौजी का अभिनय कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग नैनीताल में हुई है। तब से अधिकांश समय भूपेंद्र फौजी की ड्रेस में ही रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें