फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता यात्रा विहार के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के लिए हुई रवाना स्वच्छता यात्रा
विज्ञापन

तीन महीने तक प्रांत में लोगों को देगी स्वच्छता का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन से ऐतिहासिक स्वच्छता यात्रा रविवार को बिहार के लिए रवाना हुई। यात्रा को आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि व साध्वी भगवती सरस्वती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन के तत्वावधान में आयोजित उक्त यात्रा में शामिल स्वयंसेवक तीन माह तक बिहार के विशेष धार्मिक स्थलों, मेला क्षेत्रों में शौचालय निर्माण, प्रयोग और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। इसके अलावा बिहार सरकार व स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने कहा कि यात्रा के माध्यम से हम न केवल स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरित करेंगे बल्कि उन्हें स्वच्छता का प्रशिक्षण भी देंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यात्रा से वहां के लोगों के विचार व व्यवहार में निश्चिततौर से परिवर्तन आएगा। साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि यह यात्रा स्वच्छ भारत अभियान को मजबूत बनाने व नागरिकों व बच्चों को स्वच्छता का संदेश व स्वस्थ जीवन देेने में नींव का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर राजेंद्र बोरा, ओमप्रकाश पाल, स्वामिनी आदित्यनंदा, नंदिनी त्रिपाठी, रेणुका राणा, आचार्य दीपक, परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें