कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प
डोईवाला। बद्रीश कॉलोनी प्रेमनगर बाजार डोईवाला में रविवार को आयोजित प्रथम दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। बद्रीश कॉलोनी के प्रबुद्ध नागरिकों की ओर से आयोजित समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी और फिल्मों पर आधारित गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि समाजसेवी रामेश्वर प्रसाद लोधी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। त्योहार समाज में भाईचारे बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। आयोजन समिति के पवन बलोदी और ओमप्रकाश काला ने कहा कि आयोजन का मकसद समाज में राष्ट्रीय और सामाजिक एकता को बढ़ाना है। समारोह में पंडित महिधर शास्त्री, राकेश खंडूरी, राजेन्द्र गुसाईं, राजेन्द्र खंडूड़ी, मनोज काला, केशवदत्त बेलवाल, सत्येश्वर देवराड़ी, रेखा खंडूूड़ी, जेपी काला, स्मिता खंडूड़ी, सुनीता बलोदी, ज्योति काला, शकुंतला बलोदी, उमा देवी काला, लता गुसाईं, भारत गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, विशाल जिंदल, सुंदर लोधी, दिनेश वर्मा, चिन्मय, कृतार्थ, मानव, वैष्णवी, पंछी आदि मौजूद रहे।