फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यागों की समस्याओं को गंभीरता से लेने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्तित्व स्कूल में मनाया गया ग्लोबल हैंडवाश डे
विज्ञापन

डोईवाला। अस्तित्व स्पेशल स्कूल डोईवाला में ग्लोबल हैंडवाश डे पर दिव्यांगों के लिए आयोजित कार्यशाला में उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेकर निदान के प्रयास पर जोर दिया गया। कार्यशाला के दौरान दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए चित्र भी रखे गए। इस दौरान हंस फाउंडेशन की ओर से दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर भेंट की गई। शांति कुंज कॉलोनी चांदमारी डोईवाला में स्थित अस्तित्व स्कूल में रविवार को कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने दिव्यांगजनों की समस्याओं को सघनता से समझने पर जोर दिया। हंस फांउडेशन के उत्तराखंड प्रभारी प्रदीप राणा ने कहा कि दिव्यांगों को विकास के साथ जोड़ने के लिए समाज और सरकार दोनों को पहल करनी होगी। संस्था सरंक्षक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि दिव्यांगों को शिक्षित और संस्कार देने में सामूहिक सहयोग की दरकार है। यशोदा फाउंडेशन की सचिव कविता राणा ने बताया कि विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को विकास की धारा से जोड़ने के लिए शिक्षा, खेल और संस्कार दिए जा रहे हैं। कार्यशाला में यशोदा फाउंडेशन की अध्यक्ष यशोदा नेगी, मीनाक्षी डंगवाल, राघव सकलानी, यूनिसेफ के स्टेट कोर्डिनेटर फरदीन खान, डा. चेतना सेमवाल, आनन्दमयी, भूप किशोर यादव और अनुराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें