फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होगे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आज डोईवाला में
विज्ञापन

डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सोमवार को शाम चार बजे प्रेमनगर बाजार डोईवाला के रेडियंट पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होने पहुंचेंगे। यह जानकारी प्रधानाचार्य हंसी अधिकारी ने दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री बीएसएफ माधोवाला के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
बाबा कालूसिद्ध मंदिर में हुई विशेष पूजा
डोईवाला। आर्यन छात्र संगठन की ओर से रविवार को सिद्धपीठ बाबा कालूसिद्ध मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। इस दौरान मंदिर में राज्य की खुशहाली की कामना के लिए हवन-यज्ञ हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पीआरओ संदीप सिंह ,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष यादव, दिनेश चमोली, मनोज कुमार, गौतम नेगी, वासुदेव चौहान, विक्रम सिंह नेगी, नरेन्द्र नेगी, ऋषभ राठौर, दीपक सिल्सवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान
डोईवाला। कोतवाली पुलिस ने रविवार को कोतवाली और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चला कर सफाई की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इसके पहले कोतवाल ओमवीर सिंह रावत की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर की सफाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें