गोपेश्वर। प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी ने रविवार को पत्नी टीना अंबानी के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। सोमवार को उनके भाई मुकेश अंबानी का बदरीनाथ धाम पहुंचने का कार्यक्रम है।
रविवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे वह हेलीकॉप्टर से पत्नी टीना अंबानी के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे। उनके साथ दो लोग और थे। अंबानी दंपति ने आधा घंटे तक बदरीनाथ धाम में वेद पाठ में भाग लिया। दस मिनट उन्होंने बदरीनाथ स्थित अपने कोकिला धीरज भवन में विश्राम किया। दोपहर में करीब एक बजे वह हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट के लिए रवाना हो गए।