श्रीनगर। श्रीनगर के सितारे प्रतियोगिता के लिए आयोजित ऑडिशन के दूसरे राउंड में 44 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसमें गायन के लिए 24 व डांस के लिए 20 प्रतिभागी शामिल हैं।
रविवार को श्रीनगर के सितारे प्रतियोगिता के लिए दूसरे राउंड का ऑडिशन आयोजित किया गया। दूसरे दिन कुल 122 प्रतिभागियों ने ऑडिशन में प्रतिभाग किया। इसमें से 74 डांस व 48 गायन के प्रतिभागी शामिल हैं। अनूप ने बताया के तीसरे राउंड के लिए गायन में 24 व डांस में 20 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। तीसरे राउंड का ऑडिशन सोमवार को आयोजित होगा। तीसरे राउंड में दोनों प्रतियोगिताओं के लिए 6-6 प्रतिभागी फाइनल मुकाबले के लिए चयनित किए जाएंगे। फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी मेले के दौरान आयोजित होगा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अमित सागर, संजय पांडे, उपासना कर्नाटक आदि शामिल थे। ऑडिशन के आयोजन में सभासद विजय लक्ष्मी रतूड़ी व रामेश्वरी देवी आदि सहयोग कर रहे हैं। ब्यूरो