कर्णप्रयाग। कोतवाली पुलिस की ओर से नगर और कस्बों में बाहरी लोगों के सत्यापन की प्रक्रियाएं संचालित की जा रही है। थाना प्रभारी बृजमोहन राणा ने बताया कि पुलिस की ओर से कर्णप्रयाग, गौचर, सिमली, लंगासू आदि स्थानों पर किराए के भवनों और अन्य स्थानों पर रह रहे लगभग 200 बाहरी लोगों के सत्यापन की प्रक्रियाएं संपादित की है। उन्होंने भवन स्वामियों से अपने किराएदारों का सत्यापन समय से करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते बाहरी लोगों ने सत्यापन की प्रक्रियाओं में सहयोग नहीं दिया तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।