फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉर मेमोरियल शताब्दी समारोह समिति की ओर से आयोजित हुआ कॅरियर कांउसिलिंग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। वार मेमोरियल शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में युवाओं को करियर काउंसिलिंग और कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

वार मेमोरियल शताब्दी आयोजन समिति की ओर से ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में युवाओं को जल, थल और वायु सेना और अर्द्ध सैनिक बलों सहित इंजीनियरिंग और मेडिकल आदि क्षेत्रों में भविष्य को संवारने के संबंध में जानकारी दी गई। पूर्व स्क्वाड्रन लीडर आशा राम नौटियाल और कर्नल डा. डीपी डिमरी ने कहा कि युवाओं को सेना में जाने के लिए अपनी फिजिकल फिटनेस के लिए रूटीन दौड़-भाग और अध्ययन करना होगा। नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं को रोजगार से संबधित जानकारियों से अवगत होने का मौका मिलता है। शताब्दी समारोह समिति के महा सचिव भुवन नौटियाल ने विक्टोरिया क्रॉस स्व. दरवान सिंह नेगी के पद चिन्हों पर चल कर देश हित में कार्य करने की बात कही। इस मौके पर जीआईसी कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य जीसी डिमरी, वीरपाल रावत, एनएस बिष्ट, प्रकाश राणा, सुमन गुसांई, अरविंद चौहान, ललित कुमार गौतम, राजेंद्र सिंह नेगी, अंकित रावत आदि ने जानकारियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें