फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी अभिनव विद्यालय में दो माह से छात्र पढ़ रहे सामान्य ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। राजीव गांधी अभिनव विद्यालय में शिक्षण सत्र शुरू होने के दो माह बाद भी छात्रों को पुस्तकें और गणवेश नहीं मिल पाए हैं, जिससे छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजीव गांधी अभिनव विद्यालय जोशीमठ में चालू शिक्षण सत्र के अगस्त मेें कक्षा छह में 16 छात्र व 16 छात्राओं ने प्रवेश लिया। इसके बाद से वर्तमान तक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाली पुस्तकों का वितरण नहीं हो पाया है। ऐसे मेें शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्तमान तक सामान्य ज्ञान पढ़ाया जा रहा है। बता दें कि अक्तूबर के अंत में विद्यालय की अर्द्धवार्षिक परीक्षा होती है। साथ ही कक्षा सात व आठ में पढ़ने वाले छात्रों को भी अभी तक यूनिफार्म नहीं मिल पाई है। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रा स्नेहा व ममता का कहना है कि उन्हें किताबें नहीं मिलने से पढ़ाई में दिक्कत हो रही है। इधर, खंड शिक्षा अधिकारी विवेक पंवार का कहना है कि राजीव गांधी अभिनव विद्यालय में पाठ्य पुस्तकों और गणवेश की खरीद के लिए बजट स्वीकृत कर दिया गया है। यदि वर्तमान तक छात्रों को पाठ्य पुस्तकें और गणवेश उपलब्ध नहीं कराए गए, तो मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदीप भंडारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें