फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के सितारे के लिए पहले दिन 126 का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में आयोजित होने वाली श्रीनगर के सितारे प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन में बच्चों ने जमकर हुनर दिखाया। ऑडिशन के पहले दिन 126 प्रतिभागियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को पालिका परिसर में श्रीनगर के सितारे प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन लिए गए। ऑडिशन में शहर व आस-पास क्षेत्र के कलाकारों ने जमकर अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता प्रभारी अनूप बहुगुणा ने बताया कि श्रीनगर के सितारे प्रतियोगिता के लिए 500 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। ऑडिशन के पहले दिन गायन के लिए 207 व डांस के लिए 118 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। जिसमें से डांस में 54 व गायन में 72 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। दूसरे चरण का ऑडिशन रविवार को आयोजित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें