फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग और थराली में आयोजित हुआ स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणबगड़/कर्णप्रयाग/थराली। लोक जागृति विकास संस्था कर्णप्रयाग की ओर से ब्लॉक के कुलसारी में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक किया गया।
स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए कुलसारी की प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि सरकार के इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को कई जानकारियां मिल रही हैं। कार्यक्रम में लोक जागृति विकास संस्था के सचिव जितेंद्र कुमार ने बेटी को मोल, बड़ो अनमोल... गीत से कन्या भ्रूण हत्या को रोकने तथा गों गल्यू साफ रखा भै बैण्यों.. गीतों से स्वच्छता अभियान का संदेश दिया। हास्य कलाकार सुरेंद्र कमांडर के चुटकुलों को लोगों ने खूब सराहा। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी पीसी मैखुरी, खुशाल सिंह, विनय प्रकाश, दर्शन कुमार और बसंत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कर्णप्रयाग में राष्ट्र निर्माण समाज कल्याण ट्रस्ट की ओर से पगला नंद जी महाराज और बाबा उदय नाथ के नेतृत्व में लोगों ने कर्ण मंदिर परिसर से संगम तट तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर दिनेश खंडूड़ी, राकेश जुयाल, राकेश खं्डूड़ी, नरेंद्र तोपाल शास्त्री, जीएस रावत आदि मौजूद थे। वहीं थराली में ग्वालदम, तलवाड़ी, खालसा, लोल्टी, चिड़िगा मल्ला, डुंग्री आदि गांवों के युवक और महिला मंगल दलों ने गांवों के रास्तों और पेयजल स्रोतों की सफाई की। इस मौके पर उदय कुमार जोशी, भुवनेश्वरी देवी, रेखा देवी, मेहरबान टम्टा, पार्वती देवी, आशा देवी, बसंती देवी, देवकी देवी और हरेंद्र सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें