श्रीनगर/देवप्रयाग। ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत राजकीय पालीटेक्निक बछेली खाल व आईटीआई श्रीनगर के छात्रों ने सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर श्रीनगर आईटीआई के मोटर मेकेनिकल के छात्रों ने परिसर में उगी झाड़ी का कटान किया। जबकि पालीटेक्निक बछेली खाल के कर्मी एवं छात्रों ने बछेली खाल बाजार एवं ग्राम सभा डोबरी में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान हुई गोष्ठी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर चर्चा कर ग्रामीणों को बेटी की शिक्षा के प्रति जागरूक किया। मौके पर प्रधानाचार्य डा. राजेश अमोली, प्रधान डोबरी सुनीता देवी व श्रीनगर में अनुदेशक अनोद कुमार, गौरव रावत, दीपक, प्रवीन, हिमांशु, मयंक, मनदीप, दिलवर, विनय धनंजय आदि मौजूद थे।