फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में पूर्व सैनिक रैली का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। रानीखेत में तैनात 14 वीं गढ़वाल राइफल के पाइप बैंड व खुखरी डांस के साथ शुक्रवार को पूर्व सैनिक रैली का आगाज हुआ। रैली का नेतृत्व हवलदार महेश ने किया। जबकि आर्टीलरी ब्रिगेड की तलवार, लाठी कलाबाजी का प्रदर्शन व गोरखा राइफल का खुखरी डांस आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

गरुड़ डिवीजन (छठवीं माउंटेन डिवीजन) की ओर से स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान में दो दिवसीय पूर्व सैनिक रैली शुरू हो गई है। रैली का शुभारंभ डिवीजन के जीओसी (जनरल आफिसर कमांडिंग) मेजर जनरल कवींद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम के उद्घाटन पर मेजर जनरल सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों/वीर नारियों की समस्याओं के समाधान के लिए रैली आयोजित की गई है। उत्तराखंड राज्य सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशक बिग्रेडियर केबी चंद (सेनि) ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों की पेंशन 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 8 हजार करने, मार्टियल ग्रांट 10 लाख से 15 लाख रुपये करने और मार्टियल फैमिली के एक सदस्य को समूह में नौकरी देने की घोषणा की है। इनका जीओ जारी हो जाएगा। छठवीं माउंटेन डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल कवींद्र सिंह ने पत्रकारों से वार्ता में श्रीनगर व कीर्तिनगर में ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक और सीएसडी की मांग के संबंध में बताया कि इस मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन जो भी मांग है, प्रक्रियाओं के निस्तारण के बाद पूरी हो जाएगी।

इस मौके पर एसडीएम श्रीनगर मायादत्त जोशी, एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र के डीआईजी यूपी बलोदी व छठवीं आर्टिलरी बिग्रेड रायवाला के कमांडर बिग्रेडियर जीवीएस रेड्डी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

...........
रैली में लगाए गए हैं शिविर
श्रीनगर। पूर्व सैनिक रैली मेें पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें पेंशन अदालत, आधार कार्ड, पेन कार्ड व मोबाइल नंबर लिंक करने की जानकारी, विभिन्न बैंकों की पेंशन योजनाएं, आर्मी प्लेसमेंट, ईसीएच, डिजीटल जीवित प्रमाण पत्र का ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करवाया जा रहा है। बीमार लोगों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों का कैंप भी लगाया गया है।

वीर सैनिकों को दी स्कूटी
श्रीनगर। छठवीं माउंटेन बिग्रेड की ओर से शारीरिक रुप से अक्षम हो गए पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को मोडिफाइड स्कूटी दी गई। मेजर जनरल कवींद्र सिंह ने सूबेदार हर्षवर्धन, हवलदार केदार सिंह, नायक आनंद सिंह, नायक त्रिलोक सिंह रावत, लांस नायक सुरेंद्र सिंह, राइफलमैन सेन सिंह रावत व सिपाही हेमंत सिंह को स्कूटी दी। इसके अलावा 10 वीर नारियों और 5 पूर्व सैनिकों को चेक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें