फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने 6 घंटे तक रखा स्वयं को बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जल विद्युत परियोजना कंपनी में भूमिधर प्रभावित कर्मचारियों ने दो माह से वेतन भुगतान न होने पर अपने आप को कोटेश्वर स्थित कंपनी कार्यालय में बंद कर दिया। गुस्साएं कर्मियों में एक ने शाम पांच बजे तक मांग पर कार्रवाई नहीं किए जाने की दशा में केरोसिन तेल लेकर कार्यालय की छत पर चढ़ जाने की चेतावनी दी थी। बाद में कंपनी प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने पर कर्मचारी करीब 6 घंटे बाद कार्यालय से बाहर आए।
विज्ञापन

जल विद्युत परियोजना कंपनी में भूमिधर प्रभावित ने मांग को लेकर सुबह 11 बजे अपने आप को कार्यालय में बंद किया। दो माह के वेतन भुगतान के लिए भूमिधर कर्मचारी 11 अक्तूबर से परियोजना कंपनी में तालाबंदी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को कर्मचारी मुकेश राणा व केदार सिंह के नेतृत्व में करीब 30-40 भूमिधर कर्मचारियों ने स्वयं को परियोजना कंपनी कार्यालय में बंद कर दिया। कर्मचारियों का आरोप था कि उन्हें हर बार वेतन की मांग के लिए आंदोलन करना पड़ता है। बिना आंदोलन किए कंपनी कभी भी वेतन नहीं देती है। कर्मचारी केदार सिंह ने शाम 5 बजे तक मांग पर कार्रवाई न किए जाने की दशा में केरोसिन तेल के कार्यालय की छत पर चढ़ जाने की चेतावनी दी थी। करीब 4 बजे परियोजना समन्वयक संतोष रेड्डी आंदोलित कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में कंपनी मुख्यालय हैदराबाद में उच्चाधिकारियों से वार्ता करेंगे। परियोजना समन्वयक ने भूमिधर कर्मचारियों को जल्द वेतन दिए जाने का आश्वासन भी दिया। जिस पर भूमिधर कर्मचारी करीब साढ़े चार बजे बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें