श्रीनगर। बेटी के पालन पोषण को लेकर दो पिता आमने सामने खड़े हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को शांतिभंग के आरोप में दोनों को गिरफ्तार करना पड़ा। वहीं एक दूसरे मामले में डांग निवासी एक व्यक्ति को भी शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
प्रभारी कोतवाल जेएस चौहान ने बताया कि तिवाड़ी मौहल्ले में कुछ लोग झोपड़ी बना कर रह रहे है। बृहस्पतिवार सुबह एक महिला व दो पुरुष आपस में झगड़ रहे थे। दोनों पुरुषों में एक पुरुष महिला का पूर्व पति व दूसरा वर्तमान पति है। दोनों पुरुष महिला की बेटी के पालन पोषण के लिए आपस में झगड़ रहे थे। काफी समझाने पर भी जब ये लोग नहीं माने तो, शांतिभंग के आरोप में महिला सहित दोनो पुरुषों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी एसआई संध्या ने बताया कि सभी आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है। वहीं एक दूसरे मामले में डांग निवासी एक व्यक्ति को भी शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि तीनों को देर शाम जमानत पर छोड़ दिया गाय। ब्यूरो