फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खातों को आधार से लिंक करने में कीर्तिनगर का जिले में पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली विभिन्न पेंशनों को आधार नंबर से लिंक करने में कीर्तिनगर ब्लाक जिले में सबसे आगे है। यहां समाज कल्याण विभाग की ओर से 95 फीसदी लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार से लिंक किया गया है। जबकि विकासखंड से 98 फीसदी पेेंशनरों के आधार नंबर जिले को भेज दिए गए है।
विज्ञापन

विकासखंड कीर्तिनगर में समाज कल्याण विभाग की ओर से करीब 3 हजार पांच सौ लाभार्थियों के 98 फीसदी खातों को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जबकि जिले से विकासखंड के 95 फीसदी खातों को आधार से लिंक किया जा चुका है। सहायक समाज कल्याण अधिकारी कीर्तिनगर रणजीत सिंह बर्त्वाल ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली वृद्धा, दिव्यांग, विधवा आदि पेंशनरों के सभी खातों को आधार से लिंक करने के लिए रिपोर्ट जिले को भेज भेज दी गई है। अब मात्र दो फीसदी लोग ही ऐसे छूटे है जो घर से बाहर रह रहे है। या फिर जिनके आधार कार्डों में त्रुटियां है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया ने बताया कि पेंशनरों के खातों को आधार से लिंक करने में कीर्तिनगर ब्लाक का प्रथम स्थान है। ब्लाक के 95 फीसदी खाते आधार से लिंक हो चुके है। कहा कि जिन लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान नही हो पा रहा है उनके नामों में त्रुटि व आधार नंबर न होने से भुगतान नही हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें