जोशीमठ। गढ़वाली फिल्मों के संरक्षण में जुटी वैष्णवी मोशन पिक्चर्स की ओर से 13 अक्तूबर से नगर में भुली ऐ भुली फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म निर्देशक ज्योति खन्ना ने बताया कि वर्तमान समय में तेजी से गढ़वाली संस्कृति, बोली और परंपराओं से युवा पीढ़ी दूर होती जा रही है। ऐसे में गढ़वाली फिल्मों के प्रदर्शन के माध्यम से युवाओं को गढ़वाली बोली और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्म का प्रदर्शन नगर पालिका सभागार में किया जाएगा। इस मौके पर लोक गायक दरवान नैथवाल और प्रियंका रावत आदि मौजूद थे।