फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेफर सेंटर बना गैरसैंण का सामुदायिक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग/गैरसैंण। गैरसैंण तहसील मुख्यालय पर पीपीपी मोड में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुविधाओं के अभाव में रेफर सेंटर बनकर रह गया है। लंबे समय से अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती और अन्य सुविधाएं न होने से नाराज लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस प्रदर्शन कर अस्पताल परिसर में धरना दिया। अस्पताल में जल्द सुविधाएं उपलब्ध न कराने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कुुंवर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने कहा कि क्षेत्र के 95 ग्राम पंचायतों और एक नगर पंचायतों की करीब एक लाख आबादी के लिए एक अस्पताल है और वह भी बदहाल बना है। स्थिति यह है कि अस्पताल में डॉक्टरों के अभाव में छोटी बीमारी वाले मरीजों को रेफर किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार बीडी जोशी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने और अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। कहा यदि एक माह में मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान संगठन के अध्यक्ष महावीर सिंह, मूसों के प्रधान वीरेंद्र लाल, प्रेम भारती, एडवोकेट एमएन देवली, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र कंडारी, विनोद नेगी और पुष्कर कोल्खी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें