कर्णप्रयाग। प्रसूता की मौत पर हंगामे के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हुई अभद्रता को लेकर सीएचसी के डॉक्टरों और स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर किया काम। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि उन्होंने एक सप्ताह पूर्व सीएमओ को ज्ञापन प्रेषित करते हुए चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कतिपय लोगों की ओर से की गई अभद्रता पर कार्रवाई करने की मांग की थी, लेकिन अभी तक इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से स्वास्थ्य कर्मियों के मनोबल पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विरोध करने वालों में डा. मनोज मिश्रा, डा. वीपी पुरोहित, डा. हरीश थपलियाल, डा. प्रकाश भट्ट, केएन भट्ट, देवेश्वर सेमवाल, संजय चनसौरिया, आरपी पंचोला, विनय बहुगुणा, मर्मिका, कविता भट्ट आदि थे। ब्यूरो