फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एईआरबी ने स्वास्थ्य जांच केंद्रों में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :----------------
विज्ञापन


सिटी स्कैन, एक्स-रे और दो डेंटल मशीनें सील
-- एईआरबी ने की छह निजी स्वास्थ्य जांच केंद्रों पर छापेमारी, बिना लाइसेंस चलती मिली सिटी स्कैन मशीन

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
शहर के निजी स्वास्थ्य जांच केंद्र में बिना लाइसेंस और मानकों के विपरीत चल रहे सिटी स्कैन और एक्स-रे सेंटर पर परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद् (एईआरबी) की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने एक सिटी स्कैन मशीन, दो डेंटल और एक एक्स-रे मशीन को सील कर दिया। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एईआरबी की टीम नगर में पहुंची। टीम ने देहरादून रोड पर छह निजी स्वास्थ्य जांच केंद्रों में संचालित विभिन्न मशीनों और उनके लाइसेंस की जांच की, जिसमें एक डॉयग्नोस्टिक सेंटर में लाइसेंस के बगैर ही सिटी स्कैन मशीन का संचालन होता मिला। इसकेे अलावा अन्य सेंटरों में दो डेंटल मशीन और एक एक्स-रे मशीन के संचालन में भी लापरवाही पाई गई।
टीम ने सभी मशीनों को सील कर दिया है। दिन भर चली इस कार्रवाई से क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य जांच केंद्रों के संचालकों में हड़कंप मचा रहा। कई सेंटर संचालक एईआरबी की टीम के पहुंचने की भनक लगते ही सेंटर में ताले डालकर गायब हो गए। परिषद् के वैज्ञानिक अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि विभिन्न सेंटरों पर छापेमारी के दौरान मशीनों के संचालन में मैन पावर से लेकर सेफ्टी तक के मुकम्मल इंतजाम नहीं पाए गए। लिहाजा उन्हें तत्काल सील किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान कई केंद्र संचालकों को हिदायत भी दी गई। छह केंद्र संचालकों को मशीनों के संचालन में बरती जा रही लापरवाही के मद्देनजर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को एक माह की चेतावनी दी गई है। सील मशीनों को मानकों का पालन किए बिना चलाया जाता है, तो संबंधित केंद्र संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम में परिषद् के वैज्ञानिक अधिकारी वीके द्विवेदी, मंजू सैनी, राजेश्री पाई, ललित मोहन शर्मा आदि शामिल थे।
सरकारी अस्पताल में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद
एईआरबी की टीम देहरादून रोड स्थित एसपीएस राजकीय चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया, इस दौरान एक्स-रे और अन्य मशीनों की जांच के लिए पहुंची। बताया कि इस दौरान टीम को मशीनों के संचालन से लेकर इससे जुड़े सभी दस्तावेज और इंतजाम मुकम्मल मिले।
विज्ञापन

मशीनों के संचालक के लिए यहां करें आवेदन
एईआरबी के वैज्ञानिक अधिकारी अजीत सिंह के मुताबिक सिटी स्कैन और एक्स-रे समेत एईआरबी से संबंधित किसी भी मशीन के संचालन के लिए लाइसेंस परिषद् द्वारा मुफ्त उपलब्ध कराया जाता है। संबंधित केंद्र संचालक को सिर्फ लाइसेंस के लिए परिषद् की वेबसाइट ईएलओआरए पर लॉग इन करना होता है। लाइसेंस से जुड़े सभी दस्तावजों को जमा करने के बाद उसकी जांच की जाती है। मानकों पर खरा उतरने संबंधित आवेदक को ऑनलाइन ही लाइसेंस जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें