श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के ब्लॉक स्तरीय बाल महोत्सव में विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गई। इस मौके पर संपन्न मैथ्स विजार्ड में चाछकंडा संकुल के प्राथमिक विद्यालय उलाणा के बच्चों का दबदबा रहा।
विकास खंड मुख्यालय में बाल महोत्सव के तहत मैथ्स विजार्ड, स्पेलिंग जीनियस, कहानी, श्रुतलेख, ज्ञान-प्रश्नोत्तरी व क्विज स्पर्धाएं आयोजित हुईं। मैथ्स विजार्ड में प्रथम व द्वितीय स्थान पर क्रमश: प्रावि उलाणा के आदित्य व सुमित का कब्जा रहा। जबकि प्रावि उलाणा के सुमित कठैत के साथ प्रावि थातीडागर के हितेश भंडारी संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रहे।
स्पेलिंग जीनियस में प्रावि सांकरों के आयुष पहले, प्रावि गोनीखाल की पूनम दूसरे, प्रावि मलेथा के प्रवेश तीसरे व प्रावि सांकरों के देवदत्त चौथे स्थान पर रहे। कहानी में प्रावि सेंद्री के मनवर ने पहला स्थान हासिल किया। प्रावि नागराजाधार की शिवानी दूसरे व प्रावि मैखंडी तल्ली की शीतल तीसरे स्थान पर रही। वहीं श्रुतलेख में प्रावि गोनीखाल की पूनम ने प्रथम, प्रावि सेंद्री की दीक्षा ने द्वितीय व प्रावि फेतकंडा की बबीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।जबकि ज्ञान-प्रश्नोतरी में प्रावि आछरीखुंट की कोमल भंडारी ने बाजी मारी। प्रावि उलाणा के आदित्य व प्रावि मुसमोला की निकिता संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर रहे। प्रावि थाती डागर के आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्विज स्पर्धा में चौकी संकुल ने प्रथम, खोला ने द्वितीय व क्वीली-सेमला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर उप शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र नेगी, बीआरसी मुकेश ममगांई, उत्तम सिंह राणा, गिरीश सेमवाल, अवतार पंवार, गीता कठैत, देवेंद्र नेगी, सुरेश डोभाल, राजेंद्र राणा व रवींद्र मेवाड़ आदि उपस्थित थे।