श्रीनगर। निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड की ओर से जनपद के थलीसैंण, खिर्सू, पाबौ व बीरोंखाल विकासखंडों के साथ ही सहकारी बैंक की छह शाखाओं व तीस पैक्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर समितियों की सदस्यता बढ़ाए जाने के लिए टोल फ्री नंबर 9759500500 जारी किया गया। साथ ही शाखाओं के व्यवसाय बढ़ाने के लिए सुझावों पर भी चर्चा की गई। बैठक में सचिव महाप्रबंधक कोटद्वार ने बैंक शाखाओं के माध्यम से सरकारी योजनाओं एवं सुचारु बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही कृषकों को सरकार की महत्वकांक्षी दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत दो फीसदी ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध करवाने को कहा गया। बैठक में लाभार्थी चयन, ऋण सीमा स्वीकृति की कार्रवाई शीघ्र करने और समितियों के नियमित निरीक्षण के भी निर्देश दिए गए। इस मौके पर बीएम मिश्र, एडी शुक्ला, सुमन कुमार, राम अवध, सुरेंद्र प्रभाकर, अनिल बलोदी, प्रशांत रावत, सुमन मैन्दोला, जसपाल नेगी, केसी पांथरी व लाजवंती बहुगुणा आदि मौजूद थे। ब्यूरो