फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ गांव समृद्ध गांव को छात्रों ने निकाली जन जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने नगर में जन जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। पॉलीटेक्निक से शुरू हुई रैली का स्थानीय गोला पार्क में रैली का समापन हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को स्वच्छता का संदेश देने वाली रैली को हरी झंडी दिखाकर राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य एसए सिद्धकी ने रवाना किया। रैली एसएसबी, कमलेश्वर व नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई गोला पार्क पहुंची। रैली से पूर्व आयोजित गोष्ठी में संस्था के प्रधानाचार्य सिद्धकी ने छात्र-छात्राओं को रैली के उद्देश्यों के बारे में बताया। कहा कि समाज में जन जागरूकता लाने के लिए रैली ही एक उचित माध्यम है। मेजर केएस मेहरा, आशुतोष नयन नौटियाल व एसएन टोडरिया ने कहा कि मेरा गांव समृद्ध गांव, मेरा गांव स्वच्छ गांव और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि कार्यक्रमों की सफलता के लिए इस प्रकार के आयोजन जरूरी है। रैली में स्वाति, यतेंद्र, अमन, चॉदनी स्वयं सेवियों ने योगदान दिया। जबकि समापन मौके पर प्रधानाचार्य डा. इंदू कैंतुरा, एसके गुप्ता, सुशील बहुगुणा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें