फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सड़कों पर परिवहन विभाग की हरी झंडी मिलने की जगी आस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर की चार सड़कों पर वैधानिक रूप से यातायात शुरू किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह सड़के आज तक परिवहन विभाग की ओर से यातायात के लिए पास नहीं की गई थी। अब पीएमजीएसवाई व परिवहन विभाग के अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण के बाद क्षेत्रीय जनता में सड़कों की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

विकास खंड कीर्तिनगर के दो दर्जन गांवों को जोड़ने वाला पीएमजीएसवाई का खोला-धारपंयाकोटी मोटर मार्ग निर्माण के एक दशक बाद भी परिवहन विभाग की स्वीकृति का इंतजार कर रहा है। जबकि मार्ग का सालों पहले डामरीकरण भी किया जा चुका है। ऐसे में मार्ग पर वाहन चालक व क्षेत्रीय जनता बेखौफ सफर कर रहे है। यही कहानी क्षेत्र के पीएमजीएसवाई की झिरकोटी-कपरोली, मलेथा-बडोन व देवप्रयाग विकासखंड के हिंडोलाखाल-दुरोगी मोटर मार्ग की है। इन सड़कों का निर्माण भी पीएमजीएसवाई के तहत सालों पहले किया जा चुका है, लेकिन आज तक इन मार्गों पर यातायात शुरू करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से हरी झंडी नही मिल पाई है। मार्गों को यातायात के लिए पास न किए जाने पर वाहन चालक व क्षेत्रीय जनता अपने जोखम पर सफर कर रहे है। ग्रामीण कुलदीप सिंह व सुरेंद्र सिंह कहते है कि उनके क्षेत्र की सड़क पास न होने से उन्हें वाहनों का अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। समस्या पर पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता जेएस रावत ने बताया कि उक्त मार्गों का परिवहन विभाग के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्रा के साथ चार दिन पूर्व संयुक्त निरीक्षण किया गया है। इस दौरान जो भी खामियां पाई गई उनका शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। जबकि सहायक परिवहन अधिकारी मिश्रा ने बताया कि मार्गों पर जगह-जगह बरसाती मलबा जमा है। सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट फाइनल होने के बाद ही कार्रवाई हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें