चमोली। केंद्रीय माल एवं सेवा कर विभाग की ओर से रविवार को चमोली में जिले के व्यापार मंडलों की बैठक आयोजित की गई। इसमें रुद्रप्रयाग रेंज अधीक्षक पीके मीणा ने व्यापारियों को जीएसटी कर प्रणाली के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जानकारी बताया कि दस लाख से कम का व्यापार करने वाले व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है, जबकि इससे अधिक का व्यापार करने वाले व्यापारियों को इस कर प्रणाली से विभागीय कार्रवाइयों से छुटकारा मिल जाएगा। व्यापारियों को ऑनलाइन ही अपने कर के विषय में सभी जानकारियां प्राप्त हो जाएंगी। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों के सवालों का जवाब दिया। इस मौके पर चमोली व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद गोश्वामी, डा. अवतार सयाना, कुलदीप वर्मा, जोत सिंह, पवन राठौर आदि मौजूद थे।