फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.ठेकेदारों ने किया खंड व उपखंडों की निविदाओं का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कार्यों का भुगतान न होने से नाराज राजकीय ठेकेदारों ने कांट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ठेकेदारों ने निर्णय लिया कि मांगे पूरी न होने तक हरिद्वार के लोक निर्माण विभाग की सभी खंड व उपखंड की निविदाओं का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष धर्मपाल सिंह का कहना है कि विभिन्न मदों के अंतर्गत किए गए कार्यों का भुगतान पिछले कई वर्षों से लंबित है। जिसके कारण ठेकेदारों का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों के भूखे मरने की स्थिति आ गई है। महासचिव वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार की ओर से निविदाओं का शुल्क अत्यधिक बढ़ा दिया गया है। जिसके कारण निविदा खरीदना मुश्किल हो गया है। ई-टेडिरिंग में निविदा शुल्क होना ही नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि वे सरकार द्वारा लागू जीएसटी देने के लिए तैयार हैं, परंतु अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अभी तक कंपाउंड टैक्स स्थिति, रिटर्न दाखिल करने की स्थिति व अन्य स्थिति स्पष्ट नहीं है। ठेकेदारों ने अपना मांग पत्र अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को सौंपा है। प्रदर्शन करने वालों में मेहरबान, विशाल त्यागी, निकुंज गुप्ता, पंकज तलवार, रियाजुल हसन आदि कई ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें