श्रीनगर। 12 अक्तूबर को बिड़ला परिसर स्थित सेवा योजन एवं मंत्रणा केंद्र में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में नोएडा स्थित सेमसंग इंडिया के मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट के लिए प्रशिक्षु का चयन किया जाएगा।
केंद्र के उप प्रमुख मुकेश रयाल ने बताया कि रोजगार मेले में आईटीआई से इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व फीटर ट्रेड के अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी। इसमें वर्ष 2016 में उत्तीर्ण व 2017 में प्रशिक्षणरत अभ्यर्थियों का चयन होगा। प्रशिक्षण के दौरान 8,857 रुपये मानदेय व सुविधाएं दी जाएंगी। ब्यूरो