विवि पहुंचने का कुलसचिव को दिया अल्टीमेटम
श्रीनगर। एक माह से मुख्यालय से अनुपस्थित चल रहे गढ़वाल विवि के कुलसचिव के सोमवार तक न लौटने पर विवि प्रशासन विधिवत रूप से किसी अन्य अधिकारी को कुल सचिव का प्रभार सौंपने की तैयारी कर रहा है। विवि प्रशासन का कहना है कि कुलसचिव को दो नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन उनकी ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है।
गढ़वाल विवि के कुलसचिव 6 सितंबर को तीन दिनों के अवकाश पर गए थे, लेकिन एक माह से अधिक समय होने पर भी वह वापस मुख्यालय नहीं लौटे। कुलपति प्रो. जेएल कौल ने कहा कि कुलसचिव किस कार्य के लिए कहां गए हैं इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है। मुख्यालय से अनुपस्थित रहने पर कुलसचिव को मेल से दो नोटिस भी दिए गए हैं, लेकिन उनका स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। कहा कि सोमवार तक कुलसचिव का इंतजार किया जाएगा। अगर वह मुख्यालय नहीं पहुंचे तो कुलसचिव का प्रभार विधिवत किसी अन्य अधिकारी को दिया जाएगा।
...........
>> पूछताछ की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त होने की संभावना है। मुझे शुक्रवार को यहां से रिलीव किया जा सकता है। यहां से रिलीव होते ही मैं सोमवार को मुख्यालय ज्वाइन कर दूंगा।
डा. एके झा, कुलसचिव, गढ़वाल विवि।