फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में शामिल करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। नगर पालिका में शामिल किए जाने के विरोध में ग्रामीणों का धरना चौथे दिन जारी रहा। वहीं आंदोलनकारियों के अनुसार क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने उनसे वार्ता करने की पेशकश की है।
विज्ञापन

पौड़ी व टिहरी जिले के 15 गांवों को नगर पालिका देवप्रयाग में शामिल किया जा रहा है। ग्रामीण इसके विरोध में गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले तहसील कार्यालय में धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को समिति के महासचिव अरुण डबराल की अगुवाई में क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी टोडरिया सुनीता महर, लक्ष्मी देवी, रमेश सिंह, जगदीश सिंह व वसंत सिंह आदि धरने में बैठे। इधर, समिति के अध्यक्ष विनोद टोडरिया ने बताया कि विधायक कंडारी ने परिसीमन के तहत आ रहे गांवों के प्रधानों, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्यों से वार्ता कर उनकी बात मुख्यमंत्री के सम्मुख रखने का आश्वासन दिया है। उन्होंने विधायक की पहल का स्वागत करते कहा कि इस मामले में सर्वमान्य हल निकालने का प्रयास होना चाहिये। समिति शीघ्र ही जिलाधिकारी के समक्ष अपनी आपत्तियां रखेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें