पोखरी। स्वच्छता अभियान के तहत ब्राह्मण थाला गांव में महिलाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्राम प्रधान सरिता देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने मोहनखाल से प्राथमिक विद्यालय, संगतोली और गांव के निचले क्षेत्र के आम रास्तों की सफाई की। देवी प्रसाद थपलियाल ने बताया कि महिलाओं ने आम रास्तों की सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया।