गोपेश्वर। जिला प्रशासन की ओर से जनसमस्याओं के निराकरण के लिए सात अक्तूबर को घाट ब्लॉक के सितेल गांव में बहुद्देशीय शिविर लगेगा। डीएम आशीष जोशी ने बताया कि शिविर मेें विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। साथ ही शिविर में राजस्व विभाग की ओर से आय, जाति, चरित्र, स्थायी प्रमाणपत्र तथा ग्राम्य विभाग की ओर से भी परिवार रजिस्टर की नकल और जन्म-मृत्यु प्रमाण जारी किए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहने और स्टॉल लगाने के निर्देश दिए।