फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के छात्रों ने फूंका जिला प्रशासन का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पहाड़ में बढ़ रहे अपराध पर आक्रोशित गढ़वाल विवि के छात्रों ने जिला प्रशासन का पुतला फूंका। छात्रों का आरोप था कि दिनों दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन प्रशासन अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को गढ़वाल विवि के छात्रों ने बिड़ला परिसर गेट के समक्ष जिला प्रशासन का पुतला फूंका। छात्र नेता आयुष मिंया, बिड़ला परिसर छात्र संघ सचिव देवकांत देवराड़ी ने कहा कि नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ व दुराचार के प्रयास की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। छात्रों ने कहा कि यदि अपराधों पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया तो विवि के छात्र प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उग्र आंदोलन करेेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें