श्रीनगर। विकासखंड कोट के देहलचौरी मंजूघोषेश्वर महादेव मंदिर (कांडा) का दो दिवसीय मेला 20 अक्टूबर से शुरू होगा। कांडा सेवा समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट ने बताया कि 20 अक्टूबर को छोटा कांडा और 21 अक्टूबर को बड़ा कांडा मेला आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों व व्यवस्थाओं के लिए मंदिर समिति तैयारियों में जुटी है। ब्यूरो