फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए दारों का सत्यापन न कराए जाने पर 88 भवन स्वामियों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। यहां बुधवार तड़के पुलिस ने घर-घर जाकर बाहरी लोगों का सत्यापन किया। सीओ धन सिंह तोमर ने बताया कि किराएदारों का सत्यापन न कराए जाने पर अभियान के पहले दिन 88 भवन स्वामियों का चालान किया गया है। प्रत्येक भवन स्वामी को चालान की 10 हजार की धनराशि कोर्ट के माध्यम से भुगतनी होगी। तोमर ने बताया कि अभियान अभी जारी रहेगा। पुलिस की ओर से बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन किए जाने की सूचना पर लोग स्वयं भी कोतवाली पहुंच कर सत्यापन करा रहे हैं। बुधवार को कोतवाली परिसर में सत्यापन कराने वाली की भीड़ जुटी रही। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि सत्यापन किए जाने के लिए कोतवाली में काउंटर की व्यवस्था की गई है। करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को सत्यापन प्रक्रिया के लिए लगाया गया है। सत्यापन के लिए फार्म भी पुलिस की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें