फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्यप समाज ने मेघावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कश्यप समाज के वार्षिक सम्मेलन में समाज की एकता और शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। कहा कि शिक्षा के व्यापक प्रचार प्रसार से ही समाज का समग्र विकास हो सकता है। इस दौरान मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

ऋषिकुल घाट के समीप महर्षि कश्यप घाट पर आयोजित वार्षिक सम्मलेन में यूपी के बसपा विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज का राष्ट्र के विकास में अहम योगदान है। महर्षि कश्यप के वंशज मेहनतकश और ईमानदार है। उन्होंने शैक्षिक और राजनीतिक रूप से लोगों को जागरूक होने पर बल दिया। पूर्व विधायक राम कुमार कश्यप ने युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। मांगेराम कश्यप, वरिष्ठ नेता पाल सिंह कश्यप, उपेंद्र कश्यप, नत्थू सिंह कश्यप, महावीर सिंह कश्यप, किरण पाल सिंह कश्यप, अरविंद कश्यप, कश्यप समाज समिति के प्रधान भूप सिं कश्यप, प्रधान चरण सिंह कश्यप, राम किशोर कश्यप और शिवकुमार कश्यप आदि ने सामाजिक बुराइयों से बचने और शिक्षा के व्यापक प्रचार प्रसार पर जोर दिया। रामचंद्र कश्यप की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में हाईस्कूल और इंटर समेत अन्य उच्च परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सुनील कश्यप, राजवीर कश्यप, ग्रेस कश्यप, स्वराज कश्यप, ब्रह्मपाल, प्रधान माया कश्यप, रामरीच कश्यप, बिशन पाल कश्यप, सतपाल सिंह कश्यप आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें