अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जिलेभर में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान जगह-जगह स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के सिद्धांतों का अनुसरण का संकल्प भी लिया गया। सरकारी कार्यालयों में भी जयंती पर दोनों महापुुरुषों को याद किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष घाट स्थित कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श और लाल बहादुर शास्त्री की नीतियां देश के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। श्रद्धांजलि सभा के बाद हुई गोष्ठी में पार्टी के महानगर संयोजक संजय अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरे देश को स्वच्छता अभियान का विजन दिया था। उनकी दूरदर्शी सोच के आधार पर ही भारत को अंग्रेजों से मुक्त कराया जा सका। उन्होंने केंद्र सरकार पर जनता की भावनाओं के विपरीत काम करने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र की गलत नीतियों से रोज महंगाई बढ़ रही है। ज्वालापुर के नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाकर ही देश को प्रगति की राह पर ले जाया जा सकता है, लेकिन गांधी के समग्र विकास के संकल्प के विपरीत केंद्र सरकार केवल जुमले सुनाकर देश चलाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर तरुण नैय्यर, विमला पांडे, सुनील, सेठी, अनिल भास्कर, अंबिका पांडे, अशोक उपाध्याय, कैलाश प्रधान, महेश प्रताप राणा, ओमप्रकाश शर्मा, राजीव चौधरी, बीएस तेजियान, वेदपाल सिंह, नितिन तेश्वर, गार्गी राय, नितिन शर्मा, रवि बाबू शर्मा, यश, सुरेश कुमार, श्याम कुमार, इंद्र कुमार गौड़ आदि मौजूद थे।
दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता फुरकान अली के ज्वालापुर स्थित कार्यालय पर गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर रवि सिंह, शमीम अहमद, विजय दीवान, जमशेद खान, गालिब कुरैशी, अनुज चौधरी, डा. प्रदीप शर्मा, उमेश शर्मा, योगेश बिश्राई, तरुण कुमार, सुल्तान अहमद, मौ आदिल, आसिफ अली, अनुज कुमार आदि मौजूद थे।
गांधी- शास्त्री के सिद्धांतों के अनुसरण का संकल्प
हरिद्वार। हरिद्वार नागरिक मंच तथा गांधी अंबेडकर साझा विरासत मंच की ओर से भेल के गांधी उद्यान में महात्मा गांधी और लालबहादुर गांधी की जयंती मनाई गई। रामधुन गाकर महात्मा गांधी को याद किया गया।
गांधी अंबेडकर साझा विरासत मंच के प्रमुख पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि आज महात्मा गांधी की पंथनिपरेक्ष सोच पर राजनीतिक लाभ के लिए आरोप लगाने का काम किया जा रहा है। गांधी दर्शन को आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी को लेकर चल रहे आरोपों का जवाब दे।
मुख्य वक्ता प्रो. पीएस चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता पूरे विश्व के लिए बनी हुई है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए मंच के अध्यक्ष सतीश जैन ने कहा कि महात्मा गांधी महानायक हैं। कहा कि जिसके जीवन में सत्य और अहिंसा होती है वो जीवन में सफल अवश्य होता है। समारोह को श्री गंगा सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी, नईम अख्तर कुरैशी ,जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल, जगदीशलाल पाहवा, पार्षद अमन गर्ग, धर्मपाल ठेकेदार, रफी ठेकेदार, शमीम, अंकित चौहान, सोम त्यागी, सुनील, प्रदीप, मुकुल जोशी, मोहन विष्ट, इंद्रमोहन बडथ्वाल, सुरेंद्र शर्मा आदि ने महात्मा गांधी के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।