फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई अभियान चलाकर दी महात्मा गांधी को श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी विवि के प्राचीन भारतीय इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के छात्रों और शिक्षकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हरिद्वार- दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया। छात्रों ने विभागाध्यक्ष डा. देवेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया। विवि के कुलपति डा. सुरेंद्र कुमार, प्रो. प्रभात कुमार, प्रो. श्रवण कुमार शर्मा, प्रो. दिलीप कुशवाहा आदि ने छात्रों को स्वच्छ भारत के प्रति प्रेरित किया। महेश, प्रशांत, पंकज, चंद्रशेखर, गौरव, बालिस्टर राठी आदि सैकड़ों ने छात्रों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सेक्टर-2 रानीपुर में राष्ट्रीय योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर स्वच्छ भारत सुंदर भारत का संदेश दिया। बाद में विश्वकर्मा घाट पर स्वयंसेवियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान, शेर सिंह रावत, सूर्य प्रकाश, अनुज शर्मा, डा. महेश चंद्र काला, पंकज शर्मा, भानु प्रताप सिंह चौहान, प्रवीण कुमार, निरंजन सिंह, बृजेश सिंह, हरीश श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।
स्पर्श गंगा अभियान टीम ने गोविंद घाट पर साफ-सफाई कर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया। टीम ने लोगों से गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने का आह्वान किया। सफाई अभियान में हिस्सा लेते हुए मेयर मनोज गर्ग ने टीम का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर आर्यन, समकित जैन, सूरज, अभिषेक, रिशू, मयंक, करन, मोहित, विक्की, संदीप त्यागी, रजत, कीर्ति, निधि, नीतू आदि मौजूद थे। श्री अखंड संकल्प सेवा संस्थान ने विष्णु घाट पर सफाई अभियान चलाया। संस्थान के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत, गंगा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। संस्था के सचिव नरेेश कुमार ने विचार रखे। इस अवसर पर जयंती अमोली, अर्जुन, मानव, अनीता, रोशनी, रामपाल, ओमप्रकाश, राजकुमार, सोनू कुुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में एबीवीपी की संस्कृत इकाई व छात्रसंघ की ओर से स्वच्छता पखवाडा के तहत पौधरोपण किया। कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने कार्यक्रम को सराहनीय बताया। इस अवसर प्रदेश प्रमुख विकास जोशी, जिला प्रमुख प्रकाश तिवारी, छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र नौटियाल, कोषाध्यक्ष विशाखा गौड, प्रदीप डिमरी, प्रतीक शर्मा, विवेक जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय में गांधी और शास्त्री बड़े हर्षोउल्लस के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्य महेश चंद्र जोशी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सांकेत प्रकाश मिश्रा, आचाय्र बलदेव प्रसाद चमोली, रजनीश शर्मा, रविकुमार श्रीवास्तव, देवीदत्त कांडवाल, हीराबल्लभ बेलवाल, चूडामणि परगाईं, भाष्कर चंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें