फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। पानी, सड़क और स्वास्थ्य के साथ ही आठ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को गैरसैंण ब्लॉक के पंय्या गांव के ग्रामीणों ने नगर में जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने परिसर में ही क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को पंय्या गांव के ग्रामीण सुबह 11 बजे नगर में जुलूस-प्रदर्शनकर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। यहां भी शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई, जिसके बाद राजेश्वरी देवी, शांता देवी, चंद्र सिंह, प्रेम कोहली, सोभन, सोहन, मंगल और कलम कोहली ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। आंदोलन स्थल पर हुई सभा में ग्रामीणों ने वर्ष 2003 में स्वीकृत चांदपुरगढ़ी-मज्याड़ी मोटर मार्ग का निर्माण शुरू करवाने, नरच्या-नौना पेयजल योजना का निर्माण करने, ग्राम आली में मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क के भूमि का मुआवजा दिये जाने, वर्ष 2014 से लंबित गौरा देवी कन्या धन योजना का भुगतान करवाने, ग्राम सभा पिंडवाली की पेयजल योजना का निर्माण करवाने, हाईस्कूल पिंडवाली के लिये स्वीकृत भवन का निर्माण करवाने और सांप के काटने अपनी जान गंवा बैठी सरिता देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पीड़ित के परिजनों को दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें