फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश चमोला को आदर्श शिक्षक सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जीआईसी सुमाड़ी के राजकीय शिक्षक अभिभावक संघ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से शिक्षक अखिलेश चंद्र चमोला को आदर्श शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष लखपत सिंह तड़ियाल ने चमोला को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होने पर खुशी जाताई। उन्होंने शिक्षक को मिले सम्मान को जिले के लिए गौरव व अन्य शिक्षकों के लिए प्ररेणा बताया है। प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रसाद सकलानी ने कहा कि चमोला सदा भावी पीढ़ी के लिए चिंतित रहते हैं। इस मौके पर चमोला ने कहा कि छात्रों का संपूर्ण विकास मेरा लक्ष्य रहेगा व छात्रों की उपलब्धि मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। इस मौके पर ग्राम प्रधान विनीता देवी, नीरज नैथानी, डा. सविता भंडारी, आशा डिमरी, कविता शर्मा, हरेंद्र, वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें