फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। गांव बचाओ संघर्ष समिति ने 15 गांवों को नगर पालिका देवप्रयाग में शामिल किए जाने के विरोध में गांधी जयंती से आंदोलन शुरू कर दिया है। इसके तहत सोमवार को तहसील मुख्यालय में क्रमिक धरना शुरू किया गया। धरने के पहले दिन ग्राम पंचायत रामपुर-श्यामपुर के ग्रामीणों ने प्रधान सुनीता ध्यानी की अगुवाई में पूरे दिन तहसील कार्यालय प्रांगण में धरना दिया।
विज्ञापन

सोमवार को धरना देने के बाद ग्रामीणों ने डीएम टिहरी और पौड़ी को ज्ञापन भेजा। इसमें समिति ने परिसीमन की आपत्तियों के शीघ्र निराकरण की मांग की। उन्होंने कहा कि पालिका में जिन 15 गांवों को सम्मिलित किया गया है, वहां 1200 मनरेगा जॉब कार्डधारक हैं। उक्त लोगों की रोजी-रोटी मनरेगा से ही चलती है। धरने में गांव बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष विनोद टोडरिया, ग्राम प्रधान मुनेठ राजेंद्र सिंह, लखपत सिह, सुपर्णा पंचपुरी, सुषमा, मीना भट्ट, अनीता, देवेश्वरी, अंजू, वसंत सिंह, गिरीश कोटियाल, कविता व सारिका आदि धरने में बैठे है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें