फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तादान शिविर में 10 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान 30 कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के 10 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जबकि 30 रक्तदाताओं ने पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भागीरथी जंगपानी ने किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल साइंस की तरक्की के बावजूद वर्तमान तक रक्त का कोई विकल्प नहीं है। रक्तदान से कमजोरी जैसी भ्रांतियां गलत हैं। शिविर में पीजी कॉलेज गोपेश्वर के एनसीसी कैडेट्स, रामचंद्र भट्ट विद्या मंदिर के छात्रा-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान आयोजित भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। भाषण प्रतियोगिता में संजय कुनियाल प्रथम, अवनी पुरोहित द्वितीय और आजाद तृतीय रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में ऋतिक रावत प्रथम, मोहित प्रसाद द्वितीय और दीपक नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. शैलेंद्र कुमार, डा. यशोदा पाल, डा. एनके सिन्हा, भरत सिंह, एकता, उदय सिंह और महेश देवराड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें