फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड में हिमाचल की दर्ज पर भू अध्यादेश लाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड रक्षा अभियान संगठन ने पहाड़ की संस्कृति को बचाने के लिए भू- अध्यादेश लाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि उत्तराखंड की भूमि और रोजगार पर स्थानीय निवासियों का हक है। यदि इसके लिए संघर्ष करना पड़ा, तो किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के संयोजक हरिकृष्ण किमोठी ने श्रीनगर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राज्य बनने के बाद जितने भी लोग उत्तराखंड में बसे हैं, उनका पुलिस सत्यापन किया जाए। उन्होंने बताया कि मामले में पालिका अध्यक्ष और एसडीएम को ज्ञापन भी दिए गए हैं, जिसमें सभी रेली-ठेली वालों की जांच-पड़ताल व उनको शहर में व्यवसाय करने का आधार बताने की मांग की गई है। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन के अध्यक्ष टीपी उनियाल, केशव काला, बिड़ला परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुर रावत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें